ऊधम सिंह नगर

शहीद उधम सिंह के आदर्श युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत: राजेश शुक्ला

गदरपुर। (लोक निर्णय)अमर शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर गदरपुर स्थित कंबोज धर्मशाला परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को शॉल (अंगवस्त्र) ओढ़ाकर तथा शहीद उधम सिंह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए राजेश शुक्ला ने कहा कि यह सम्मान उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों को समर्पित है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार के निर्दोष शहीदों का प्रतिशोध लेकर भारतीय स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव को विश्व पटल पर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि उधम सिंह का अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान आज भी प्रत्येक भारतीय, विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।राजेश शुक्ला ने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह शहीदों के सपनों के अनुरूप सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार