ऊधम सिंह नगर

प्रत्येक नागरिक घर से करे शुरुआत, सूखा, गीला कचरा अलग रखने का ले संकल्प – अमन

देहरादून।(लोक निर्णय )विश्व बाघ दिवस पर आज जाखन स्थित एक होटल में आयोजित “एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन” विषय पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित हुई।राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में एक्सिस कंसल्टेंट्स के अमन भाटिया ने “ईपीआर के माध्यम से प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन में चक्रीय अर्थव्यवस्था” विषय पर कहा कि हर नागरिक चार नि:शुल्क कदम उठाने का संकल्प ले। जैसे सूखा और गीला कचरा अलग रखना, डिब्बों-बोतलों को खाली कर धोकर सुखाना, कम मात्रा वाले सूखे कचरे को कुछ दिन एकत्र करना, तथा कचरा जलाने या फेंकने के बजाय संग्रहणकर्ता को सौंपना।आगे उन्होंने कहा कि कचरा किस स्थिति में रीसाइक्लर तक पहुंचता है, इसी पर उसका पुनर्चक्रण निर्भर करता है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला से प्राप्त सुझाव उत्तराखंड में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा राज्य को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार