ऊधम सिंह नगर कारोबार

उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण प्राथमिकता से करें

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने आज डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में उद्योग मित्र की बैठक ली।इस दौरान उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।साथ ही उन्होंने अफसरों को उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकताओं से निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनपद में औद्योगिकीकरण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। औद्योगिक संस्थानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए प्राथमिकता से समाधान किया जाएं। इस दौरान उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, विद्युत, जल निकासी, यातायात, आधारभूत संरचना तथा अन्य विभागीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे उद्योगों के संचालन में आने वाली बाधाओं का शीघ्र निराकरण हो सके।जिला निर्यात हब (District as Export Hub) के अंतर्गत निर्यात संवर्धन एवं विदेश व्यापार के संबंध में उद्यमियों को जागरूक करने के लिए प्रिया रानी, सहायक महानिदेशक, विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने निर्यात प्रारम्भ करने की प्रक्रिया, निर्यातकों हेतु उपलब्ध सुविधाओं, विदेश व्यापार नीति, पंजीकरण, प्रमाणन, विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं तथा निर्यात की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उपस्थित उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए अधिक से अधिक स्थानीय उद्योगों को निर्यात गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया।उद्यमियों ने जिला उद्योग मित्र बैठक को उद्योगों की समस्याओं के प्रभावी समाधान एवं विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बताते हुए निर्यात संवर्धन विषयक सत्र की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि उद्योगों से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए जनपद में निवेश एवं औद्योगिक विकास के अनुकूल वातावरण बनाए रखा जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्व में आयोजित बैठक के सभी बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिय, ऐसे प्रकरण जो कि शासन स्तर पर लंबित है उनके लिए पुनः स्मारक पत्र भेजा जाए व अपने स्तर पर लंबित कार्यों की समय सीमा तय कर उन्हें ससमय संपादित किया जाये।बैठक में उद्यमी राजीव घई,अशोक बंसल, अश्वनी छाबड़ा, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार