ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

भव्य समारोह में कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसाइटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

काशीपुर। (लोक निर्णय) केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसाइटी, काशीपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रामनगर रोड स्थित एक होटल के सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज और संगठन के हित में कार्य करने की शपथ ली।समारोह में सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव विश्नोई सहित उपाध्यक्ष मनीष चावला एवं दीपक मित्तल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी मुकेश चावला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और कैमिस्ट समाज के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कैमिस्ट बंधुओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और नई कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल की कामना की गई।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार