स्मैक संग दो आरोपित गिरफ्तार
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) ऊधम सिंह। नगर टीम तथा कोतवाली किच्छा पुलिस टीम चौकी कलकत्ता फार्म क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान सूर्य नगर गेट नम्बर-पांच के पास संयुक्त चेकिंग की जा रही थी। बाइक सवार पर दो युवकों की चेकिंग की।तलाशी में। सचिन सिंह के कब्जे से 41.02 ग्राम तथा सुखविंदर सिंह के कब्जे से 11.06 ग्राम शुद्ध अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने स्मैक तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। मुख्य आरोपित द्वारा नेपाल के लोगों को स्मैक सप्लाई करने की बात भी सामने आई है, जिस संबंध में पुलिस अन्य तस्करों एवं पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।सचिन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज थाना हजारा जिला पीलीभीत, हाल निवासी बिठोरा मझोला, कोतवाली नानकमत्ता जनपद ऊधम सिंह नगर और सुखविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गुरुनानक नगरी, कोतवाली सितारगंज के रहने वाले है आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली किच्छा में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत की है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जनपद में नशा तस्करी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए ऊधम सिंह नगर पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।पुलिस टीम में उनि सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट, ANTF रुद्रपुर उनि दीपक कौशिक, SOG रुद्रपुर, उनि विजय सिंह, प्रभारी चौकी कलकत्ता फार्म, कांस्टेबल दलीप फर्त्याल, SOG रुद्रपुर,कांस्टेबल विनोद खत्री, ANTF रुद्रपुर,कांस्टेबल शुभम, SOG रुद्रपुर और कांस्टेबल प्रशांत नेगी, चौकी कलकत्ता फार्म थे।





