945 ट्रेटा पैक देशी शराब ब्रांड “माल्टा” सहित दो गिरफ्तार
सितारगंज। (लोक निर्णय) जिले में अवैध नशे एवं नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सितारगंज कोतवाली की पुलिस चौकी सरकड़ा टीम ने शनिवार को रसोयापुर के पास चेकिंग के दौरान दो आरोपितों सन्नी सयाल एवं तुषार को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।उनके कब्जे से 21 पेटियों में कुल 945 ट्रेटा पैक देशी शराब ब्रांड “माल्टा” बरामद हुई। शराब तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK 04 AY 5925 को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।दोनों आरोपित जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्र के निवासी हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 21 पेटी में कुल 945 ट्रेटा पैक देशी शराब ब्रांड “माल्टा”तथा तस्करी में प्रयुक्त
स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK 04 AY 5925 बरामद हुई।आरोपित सन्नी सयाल पुत्र सुदेश सयाल, निवासी ग्राम बोहराकोट, थाना टनकपुर, जनपद चंपावत और तुषार पुत्र प्रेमपाल, निवासी वार्ड नं. 04, कपूर बस्ती, थाना टनकपुर, जनपद चंपावत है। पूछताछ में आरोपित सन्नी सयाल ने बताया कि उसके विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा उक्त आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध ऊधमसिंहनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।





