ऊधम सिंह नगर मनोरंजन

प्यार की खुशबू लेकर लॉन्च हुआ लव सॉन्ग “महकी फिजा”


रुद्रपुर। (लोक निर्णय)शहर के नगर निगम सभागार में साज पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित रोमांटिक लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ का वीडियो और पोस्टर भव्य समारोह के बीच रिलीज़ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने सांग का पोस्टर और वीडियो लॉन्च किया। कलाकारों, निर्माताओं और स्थानीय प्रतिभाओं में उत्साह दिखा।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की धरती प्रतिभाओं से भरी हुई है और अब स्थानीय कलाकारों को अपनी कला दिखाने के लिए बड़े शहरों की ओर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि ‘साज पिक्चर्स’ जैसे मंच युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का काम कर रहे हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नई फिल्म नीति का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है और ‘महकी फ़िज़ा’ जैसे प्रोजेक्ट उसी दिशा में एक सकारात्मक शुरुआत हैं।डायरेक्टर नाहिद खान ने बताया कि ‘महकी फ़िज़ा’ को एक नए प्रयोग के रूप में सीरियल स्टाइल में शूट किया गया है।और इसका अगला पार्ट भी जल्द शूट किया जाएगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार