पत्रकार भास्कर के निधन पर सीएम व पत्रकारों ने जताया शोक
रुद्रपुर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय पोखरियाल का सरल स्वभाव और पत्रकारिता के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।इधर,ऊधम सिंह नगर के पत्रकारों ने भी शोकसभा कर भास्कर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।





