ऊधम सिंह नगर शिक्षा

रुद्रपुर।दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन डे और फाउंडेशन डे कार्यक्रम में जब बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो मंच के सम्मुख बैठे दर्शक भी झूमने को मजबूर हो गए।साथ ही अभिभावकों को बचपन की याद दिला दी। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। विशेष रूप से गुजराती मैशअप, रोबोट डांस और मैजिक डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों का आत्मविश्वास, ऊर्जा और मंच पर उनकी प्रस्तुति देखकर उपस्थित अभिभावक और अतिथि भावुक हो उठे। मुख्य अतिथि जनरल दलबीर सिंह सुहाग – मुख्य अतिथि, सेशेल्स के पूर्व भारतीय उच्चायुक्त और भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख उप, विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रश्मी सलूजा (अध्यक्ष, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल), श्री कौस्तुभ मिश्रा (अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट वित्त,ऊधम सिंह नगर), डॉ. अमृता शर्मा, एसडीएम बाजपुर, डॉ. गौरव गुप्ता -, संस्थापक अध्यक्ष, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (भारत), विवेक राणा, जिला न्यायाधीश, शुभम गुप्ता – निदेशक, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (भारत), पवन अग्रवाल, एमडी, एसपी सॉल्वेंट, संजय सिंघल – टाइटन के पूर्व प्लांट हेड भी मौजूद रहे। डॉ. रश्मि सलूजा ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली और गतिविधियों की तारीफ की साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को भी अभिप्रेरित किया । उसके पश्चात मुख्य अतिथि जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और उनकी दूरदर्शी सोच की तारीफ की। उन्होंने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर आज शिक्षा के क्षेत्र में नए मुकाम छू रहा है और आने वाले समय में यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में कई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
अंत में इस खास अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह क्षण बच्चों के जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार पड़ाव बन गया, जिसे वे हमेशा संजोकर रखेंगे।विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह गतिविधि-आधारित और अनुभवात्मक हो गई है। क्योंकि वर्तमान समय किताबी ज्ञान का नहीं है अब समय रोबोट प्रणाली पर तेजी से भाग रहा है। उन्होंने विद्यालय की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक खुला और रचनात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार किया है। जिसमें बच्चे अपने अपने अनुभव के आधार पर शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने भविष्य की नींव को और मजबूत कर रहे हैं। अंत में उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अभिभावकों को बधाई दी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99