ऊधम सिंह नगर

720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।18 सितंबर की रात चौकी सूत मिल पुलिस टीम ने कासमपुर-शरीफ नगर रोड पर चेकिंग की तो बाइक संख्या UK18C-0029 से 720 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए ।आरोपित मोहमद गुलशेर पुत्र मोहम्मद जाकिर, निवासी शरीफ नगर, कुआँ खेड़ा, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया। आरोपित के विरुद्ध कोतवाली जसपुर में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की गई।चौकी बाजार पुलिस टीम कलियावाला से तहसील रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक संख्या UK06AA-1970 से 7.88 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। मौके से आरोपित शहजाद हुसैन पुत्र सफीक अहमद, निवासी मौहल्ला पट्टी चौहान, थाना जसपुर को गिरफ्तार किया गया।आरोपित के विरुद्ध कोतवाली जसपुर में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी प जिक्र

बरामदगी:
➡️ 7.88 ग्राम अवैध स्मैक
➡️ मोटरसाइकिल संख्या UK06AA-1970

पुलिस टीम
➡️ प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पाण्डेय
उ0नि0 राजेंद्र प्रसाद, चौकी प्रभारी बाजार
उ0नि0 प्रियांशु जोशी, चौकी प्रभारी
कांस्टेबल प्रवीन्द्र सिंह, अरुण कुमार, कुलदीप सिंह, भवान सिंह एवं दीपक जलाल

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार