मां सर्वेश्वरी एनक्लेव में होली गीतों पर होल्यार थिरके
रुद्रपुर।होली पर्व पर आज मां सर्वेश्वरी एनक्लेव में डॉक्टर हेमंत सिंह चौहान के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम में गायकों ने होली गीत सुनाए तो लोग देर रात तक झूमते दिखे।होली उल्लास ने पूरे इलाके को रंगों से भर दिया। पारंपरिक होली गीतों और ढोल–मंजीरे की थाप पर लोग देर तक झूमते रहे। कालोनी में लोकगीतों की गूंज सुनाई दी। डॉक्टर हेमंत चौहान आदि ने होली गीत सुनाया तो लोगों में होली की खुमार दिखी। गाइए गणपति जगवंदन,शंकर सुवन भवानी के नंदन…नंदलाल संग अपने खेलत सखियां गोकुल धाम में होली…दही खा लो मटकिया न फोड़ो..जमुना में न कूदो गिरधारी…आज बिरज में होली रे रसिया आदि होली गीतों पर लोग थिरकते दिखे। इस दौरान लोग एक-दूसरे को रंग–गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।लोगों ने होली गीतों के साथ ताल मिलाकर उत्सव का आनंद लिया। पारंपरिक गीत सुनाए तो माहौल और भी जीवंत हो उठा। देर शाम तक रंग, संगीत और सौहार्द का यह उत्सव लोगों के चेहरों पर मुस्कान छोड़ दिया।इस मौके पर सूर्यमणि मिश्रा, आरएस द्विवेदी, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, कौशल कुमार, जितेंद्र पांडेय,गोविंद पांडेय, विनोद कुमार यादव, इंद्रजीत यादव, त्रिभुवन जोशी आदि मौजूद थे।





