71 लाख रुपये की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
किच्छा। (लोक निर्णय) रुद्रपुर और किच्छा पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर स्मैक के साथ दो आरोपित को पकड़ लिया है।पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत बाजार में करीब 71 लाख रुपये आंकी जा रही है।पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक किच्छा के नेतृत्व में मंगलवार को चौकी लालपुर पुलिस व एएनटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने महराया कट क्षेत्र के पास चेकिंग कर रही थी।उस बीच एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुरेन्द्र कौर उर्फ छिन्दौ कौर निवासी टिब्बा लालपुर थाना किच्छा बताया। कोतवाली किच्छा पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।आरोपित महिला से133 ग्राम अवैध स्मैक और 4000 रुपये बरामद हुए।एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को ही बागवाला रुद्रपुर-रामपुर बाईपास पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से103.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपित ने अपना नाम अर्जुन सिंह (उम्र 26 वर्ष) निवासी कपूरपुर, थाना मीरगंज, जनपद बरेली (उप्र) बताया। आरोपित के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली। पूछताछ में आरोपित ने स्मैक फतेहगंज क्षेत्र से लाना बताया, जिसके संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।आरोपित के पास से एक एंड्रायड मोबाइल फोन (Realme)भी मिला जा।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जनपद ऊधमसिंहनगर में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। युवाओं को नशे से दूर रखने एवं समाज को सुरक्षित बनाने हेतु पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।





