लोगों ने लिया भारतीय संविधान का पालन करने का संकल्प
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) संविधान दिवस पर सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आज आयोजित शपथ समारोह में संविधान और विचार विमर्श किया गया।इस दौरान वक्ताओं ने संविधान के बारे में जानकारी दी।इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एएन सिंह ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को भारतीय संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम संयोजक डॉ. सर्वजीत सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी।इस दौरान डॉक्टर,आशा राणा, डॉ.शैलजा जोशी, डॉक्टर सुनिल मौर्या,डॉक्टर मनोज पांडेय,डॉक्टर पूनम शाह,डॉक्टर दीपक दुर्गापाल,डॉक्टर दीपमाला, डॉक्टर राजेश सिंह,डॉक्टर बीपी सिन्हा,डॉक्टर वकार हसन खान आदि मौजद थे।इसी तरह कलक्ट्रेट,विकास भवन सहित सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई।




