ऊधम सिंह नगर नेशनल न्यूज़ शिक्षा

4647 नए नामांकन का लक्ष्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई


मुरादाबाद। (लोक निर्णय)ब्लॉक भगतपुर टांडा के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में आज आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मोहित कुमार ने स्पष्ट कहा कि 31 जुलाई तक 4647 नए नामांकन का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि फैमिली ID, APAR ID, निपुण प्लस असेसमेंट, वृक्षारोपण की जियो टैगिंग और इको क्लब संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में ब्लॉक के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और इंचार्ज अध्यापक मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत नामांकन वृद्धि, प्रत्येक छात्र की APAR ID, UDISE+ पोर्टल पर 100 प्रतिशत डाटा अपडेट, निपुण प्लस एप पर नियमित आकलन, शिक्षक डायरी, शिक्षक संदर्शिका के अनुसार शिक्षण, बाल वाटिका एवं आंगनबाड़ी के नामांकन और उपस्थिति, निपुण असेसमेंट रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा कक्षा 1-2 के आवंटन की समीक्षा की गई।बीईओ ने निर्देश दिए कि स्कूल चलो अभियान, स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम, इको क्लब गठन, कक्षा 5 बेसलाइन आकलन, कक्षा 5 से 6 एवं 8 से 9 तक प्रमोशन वेरिफिकेशन समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। प्रत्येक विद्यालय से जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए कम से कम पांच बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने, वृक्षारोपण के बाद जियो टैगिंग कराने, दिव्यांग बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने और जर्जर भवनों में बच्चों को नहीं बैठाने के निर्देश भी दिए गए।उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में बाल संसद गठन, शिक्षक डायरी, निपुण तालिका, UDISE, नामांकन, डीबीटी, खाद्यान्न एवं कंपोजिट ग्रेड संबंधी सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने को कहा। साथ ही प्रधानाध्यापक के अवकाश पर रहने की स्थिति में वैकल्पिक इंचार्ज नियुक्त करने तथा न्याय पंचायत प्रभारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
बैठक में एआरपी श्रवण कुमार ने शिक्षा संदर्शिका, बाल वाटिका एवं बेसलाइन आकलन, विनय कुमार ने इको क्लब एवं जियो टैगिंग, जबकि करण चौहान ने गोद लिए गए विद्यालयों में संचालित कार्यों की जानकारी दी। कार्यालय लेखाकार मो. वाजिद ने जर्जर विद्यालय भवनों का शीघ्र अवर अभियंता से मूल्यांकन कराने पर जोर दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक सुभाष कुमार, शमीम अहमद बेग, नवनीत बिश्नोई, सुधीर कुमार, सुधीश कुमार, सुदेश कुमार, इरफान अली, करण सिंह, सुरेंद्र सिंह, सतीश कुमार, सौरभ प्रसून, कुलदीप शर्मा, बबीता रानी, इंद्रेश कुमारी, हेमलता, योगेश्वरी, हिमांशु चौहान सहित ब्लॉक के सभी प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज अध्यापक आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99