उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरादून। (लोक निर्णय) उत्तराखंड की समस्त चीनी मिलों के कर्मचारियों के हितों एवं उनकी वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर एक शिष्टमंडल ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके हितों की प्रभावी पैरवी की।शिष्टमंडल में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, बाजपुर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार तथा जसपुर के पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल भी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष विशेष रूप से उत्तराखंड की चीनी मिलों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में लगभग 38 से 45 प्रतिशत तक की जा रही कटौती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस कटौती से हजारों कर्मचारी एवं उनके परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इसलिए कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना आवश्यक है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि प्रदेश की चीनी मिलों के कर्मचारी वर्षों से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनके वेतन एवं सेवा संबंधी समस्याओं का न्यायसंगत समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों के हित में शीघ्र प्रभावी निर्णय लेने का आग्रह किया।चूंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं वित्त एवं श्रम विभाग का दायित्व भी संभाल रहे हैं, इसलिए इस विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और कर्मचारियों के हितों के संरक्षण तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक एवं संवेदनशील पहल का आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का समय देने एवं कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि राज्य सरकार शीघ्र ही कर्मचारियों के हित में ठोस एवं सकारात्मक निर्णय लेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार