उत्तराखंड

312वाहनों का चालान

हरिद्वार। संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि दिनांक 24 एवं 25 को जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के।लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया।। एआरटीओ (प्रवर्तन), हरिद्वार नेहा झा ने आज अभियान चलाकर 312 वाहनों का चालान किया। गंभीर उल्लंघनों के दृष्टिगत 51 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 50 से अधिक स्कूल वाहनों की विशेष जांच की गई, जिसमें सुरक्षा मानकों, आवश्यक दस्तावेजों एवं अनिवार्य उपकरणों का सत्यापन किया गया।परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन संचालन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज एवं सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं।जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर