3.10 करोड़ की स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर।मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी महोदय के नशा मुक्त देवभूमि अभियान को धरातल पर उतारते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली किच्छा पुलिस एवं एसटीएफ/एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट ने संयुक्त चेकिंग शुक्रवार को बीरूनगला रोड दरऊ पर की तो एक शातिर नशा तस्कर को एक किलो 33 ग्राम स्मैक तथा बाइक सहित रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उक्त स्मैक उसे बरेली जनपद के बहेड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। जिसे वह सितारगंज क्षेत्र के निवासी हरजिंदर नामक व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस द्वारा नशा तस्करी से जुड़े इस नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। अवैध स्मैक बरामदगी के आधार पर थाना किच्छा में आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित शहनवाज पुत्र इस्तेखार, निवासी—इस्लामनगर, वार्ड 15, बहेड़ी, जिला बरेली (उप्र) का रहने वाला है।पुलिस आरोपित के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।गिरफ्तारी टीम में भूपेंद्र सिंह धोनी, क्षेत्राधिकारी सितारगंज, प्रकाश सिंह दानू, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली किच्छा, पावन स्वरूप, निरीक्षक एसटीएफ/एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर,उनि पवन जोशी, चौकी प्रभारी दरऊ आदि शामिल थे।





