26 अगस्त को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक क्यों?
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) जनपद के विभिन्न शहर/कस्बों में बारावफात जुलूस निकाले जाने का कार्यक्रम 260अगस्त को प्रस्तावित है। जिसमें अत्यधिक संख्या में व्यक्ति/वाहन सम्मिलित होंगे। जिस दौरान जनपद में यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा व सड़क दुर्घटना घटित होने की आशंका रहेगी। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि इसे देखते हुए 26 अगस्त को प्रस्तावित जुलूस के दौरान सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु जनपद के समस्त अर्न्तजनपदीय/अर्न्तराज्यीय सीमाओं एवं थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक भारी माल वाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
अति आवश्यकीय सेवाओं में लगे वाहनों (जैसे-दूध, गैस, फल, सब्जी तथा सैट्रोलियम पदार्थ) का आवागमन यथावत रहेगा।आदेश का उल्लंघन एवं अनुपालन न करने की दशा में सम्बन्धित वाहन स्वामी के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 83 की उपधारा (1) व (2) के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।





