उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

23 से दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में सजेगा देहरादून किताब कौतिक

देहरादून। (लोक निर्णय)पहाड़ों की संस्कृति, साहित्य और युवाओं में पढ़ने-लिखने की आदत को प्रोत्साहित करने वाली संस्था ‘क्रिएटिव उत्तराखंड’ द्वारा आगामी 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘देहरादून किताब कौतिक’ (पुस्तक मेला) का आयोजन किया जा रहा है।बुधवार को उत्तराखंड, म्योर पहाड़ के अध्यक्ष दयाल पांडे ने पत्रकारों को बताया कि ‘क्रिएटिव उत्तराखंड’ संस्था द्वारा अब तक उत्तराखंड के विभिन्न कस्बों एवं शहरों (जैसे टनकपुर, बैजनाथ, चंपावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, भीमताल, नानकमत्ता, रानीखेत, नई टिहरी, पंतनगर, गैरसैण और डीडीहाट आदि) में 15 सफल ‘किताब कौतिक’ आयोजित किए जा चुके हैं। इस 16वें पड़ाव के तहत ‘देहरादून किताब कौतिक’ का आयोजन दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के हॉल, ओपन थियेटर तथा गलियारे में किया जाएगा। उन्होंने कहा पहाड़ों की संस्कृति, साहित्य और युवाओं में पढ़ने-लिखने की आदत को प्रोत्साहित करना किताब कौतिक अभियान का उद्देश्य है।किताब कौतिक अभियान के सदस्य प्रवीन कुमार भट्ट ने कहा कि किताब कौतिक का मकसद युवाओं के मन में जिज्ञासा, रचनात्मकता और पढ़ने की आदत का बीज बोना है। इस कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक परिचर्चा, प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बात, बच्चों के लिए विज्ञान कोना, नेचर वॉक, साहसिक खेल, आमंत्रित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या, हस्त-शिल्प स्टॉल्स सहित कई रोचक कार्यक्रम होंगे। इसके अतिरिक्त पपेट निर्माण, भाषा – संस्कृति और वॉल पेंटिंग कार्यशालाएं भी होंगी और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। किताब कौतिक में हिस्सा लेने के लिए देशभर से साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता और रंगकर्मी देहरादून पहुंचेंगे। देशभर से आ रहे विषय विशेषज्ञों के साथ स्कूली बच्चों और आम जनता के लिए करियर काउंसलिंग, काव्य गोष्ठी, सांस्कृतिक संध्या सत्र भी होंगे। दयाल पांडे ने बताया कि किताब कौतिक देहरादून के प्रथम चरण में बीते 14 से 18 अक्टूबर तक देहरादून के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने पांच दिवसीय बालप्रहरी बाल लेखन कार्यशाला में भाग लेकर खुद हस्तलिखित पुस्तकें तैयार की हैं। इस स्वनिर्मित पुस्तकों का स्टॉल भी बच्चों द्वारा किताब कौतिक में लगाया जाएगा। इस विशेष परिचर्चा बैठक में हेम पंत, दयाल पांडे, प्रवीन कुमार भट्ट, विजय भट्ट, डीके पांडेय, चंद्रशेखर तिवारी सहित विभिन्न पत्रकार मौजूद रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99