20.10 ग्राम स्मैक संग दो तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर शनिवार को थाना पुलभट्टा पुलिस टीम ने गोला नदी पुल के उत्तरी छोर, कट के पास ऊधम सिंह नगर-बरेली बॉर्डर पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान बहेड़ी की ओर से किच्छा की तरफ आते दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। आरोपितफैजल अहमद पुत्र सुहेल खान, निवासी वार्ड 02, शीशमहल, शारदा फैक्ट्री के सामने, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल के कब्जे से 10.01 ग्राम स्मैक बरामद हुई।जबकि आदित्य सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट, निवासी वार्ड नं. 37, मधुवन कुटीर, मल्ला चौपुला, जोहार ज्योति, दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल के कब्जे से 10.09 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वे बहेड़ी क्षेत्र से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे।उन्होंने हल्द्वानी क्षेत्र में स्मैक की बिक्री करने वाले कुछ व्यक्तियों तथा बहेड़ी के स्मैक तस्कर के संबंध में भी जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली।





