ऊधम सिंह नगर

20 मार्च से होगी काशीपुर बाईपास की मार्किंग

रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास के चौड़ीकरण के कार्य को लेकर आज प्रशासनिक अमला के साथ विधायक शिव अरोरा ने किया भ्रमण।उन्होंने कहा कि 20 मार्च से ऊर्जा निगम अपने खंभे लगाने का कार्य निरंतर जारी रखने वाला है। जबकि लोक निर्माण विभाग साथ में मौके पर मौजूद रहेगा और मार्किंग करा कर देगा।वही इसके अगले हफ्ते यानी सोमवार के बाद से चौड़ीकरण की जद मे आ रहे पेड़ कटान का कार्य आरम्भ होगा जैसे हीं पेड़ कटना का कार्य पूर्ण हो जाएंगे। जल संस्थान अपनी पाइप लाइन शिफ्टिंग कार्य आरम्भ करेगा।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि इस चौड़ीकरण कार्य से जुड़े सभी विभाग मौजूद थे ओर उनके आपसी समन्वय तालमेल को लेकर यह भ्रमण काफ़ी महत्वपूर्ण था। शुक्रवार से इसके कार्य मे तेजी नजर आयेगी ओर अब लगातार शिफ्टिंग कार्य संबधित विभागों द्वारा लगातार जारी रहने वाला है। स्वयं प्रशासन की टीम के साथ डिवाइडर से 60- 60 फीट पर लगाए गए निशान का मुआयना किया और व्यापारियों से अपील की अब काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य आरम्भ हो गया है।इसलिए व्यापारी अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें।इस साल चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा।इस सुविधा से जाम की समस्या से निजात मिलेगी।एडीएम पंकज उपाध्याय ने कहा कि कार्य में तेजी के लिए प्रत्येक मंगलवार को विभागीय अधिकारी इसका भ्रमण करेंगे और हर 15 दिन मे इसकी समीक्षा होंगी।इस दौरान नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एसडीएम गौरव पाण्डेय, तहसीलदार दिनेश, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार