ऊधम सिंह नगर

185 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि

चम्पावत। (लोक निर्णय) उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डागर ने बताया कि निर्वाचन कार्यों में बीएलओ (BLO) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं उनके कार्य के एवज में मानदेय की धनराशि जारी कर दी गई है।लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत 81, बाराकोट क्षेत्र में 39 तथा पाटी क्षेत्र में 65 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीएलओ के रूप में कार्यरत रहीं, जिनका निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अहम योगदान है। इन सभी कार्यकर्ताओं को 5000 प्रति कार्यकर्ता की दर से अतिरिक्त मानदेय प्रदान किया गया है।इस प्रकार कुल 185 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 9,25,000 (नौ लाख पच्चीस हजार रुपये) की धनराशि निर्गत कर दी गई है। उक्त मानदेय भुगतान हेतु धनराशि संबंधित बैंक को प्रेषित कर दी गई है तथा बैंक खुलते ही कार्यकर्ताओं के खातों में भुगतान सुनिश्चित कर दिया जाएगा।उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र कार्मिकों को समयबद्ध रूप से भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार