ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

18 की उम्र से ही रखें ब्लड प्रेशर पर नजर, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ रहने के गुर

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर के हेल्थ एंड हैप्पीनेस क्लब की ओर से ‘Take Charge at 18 – National B.P. Screening Awareness’ विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उच्च रक्तचाप (बीपी) की समय पर जांच और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यशाला का शुभारंभ संयोजक प्रो. दीपा वर्मा के स्वागत उद्बोधन से हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. एसपी सिंह ने विद्यार्थियों को ब्लड प्रेशर के कारणों, लक्षणों, जोखिमों और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उनके साथ डॉ. रहमान, वीर सिंह मौर्य एवं उनकी टीम ने भी विद्यार्थियों को बीपी स्क्रीनिंग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एएन. सिंह ने कहा कि उच्च रक्तचाप एक गंभीर लेकिन नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी है। यदि इसकी समय पर जांच और प्रारंभिक पहचान हो जाए तो भविष्य में हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन प्रो. दीपा वर्मा ने किया। कार्यशाला में डॉ. अमिता, डॉ. भरत सिंह, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. चारु चंद्र, डॉ. वसुंधरा, डॉ. पूनम रौतेला, डॉ. कमला बोरा, डॉ. खान, डॉ. दीपचंद्र, डॉ. रिछारिया, डॉ. नीलोफर, डॉ. स्निग्धा, डॉ. सुमन, डॉ. पूजा, डॉ. बी.पी. सिन्हा, डॉ. मनीषा, डॉ. रोहित सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार