अपराध ऊधम सिंह नगर

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाला गिरोह का पर्दाफाश

काशीपुर। (लोक निर्णय) सर्वेश कुमार निवासी कुंडेश्वरी, काशीपुर ने काशीपुर कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि आरोपितों ने तमंचे के बल पर उसके साथ मारपीट करते हुए रुपये वसूलने, जान से मारने की धमकी देने तथा षड्यंत्र के तहत आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया । पुलिस ने पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी – पतारसी, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमे में मुख्य आरोपित राजेंद्र कुमार को शनिवार को प्रतापपुर बैरियर के पास रामनगर रोड से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पीड़ित से वसूली गई धनराशि में से एक लाख रुपये एवं एक कार बरामद की।पूछताछ में आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़ित से रुपये वसूलने की योजना बनाए जाने की बात बताई गई। आरोपित ने बताया कि पीड़ित को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे धनराशि वसूली गई।मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार