ऊधम सिंह नगर

भाजपा नेता विवेकदीप ने लेफ्ट पाहा नहर कवर करने का कार्य जल्द पूर्ण कराने को मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

किच्छा। (लोक निर्णय) भाजपा नेता विवेकदीप सिंह ने मुख्यमंत्री को प्यार भेजकर कहा है कि किच्छा की लेफ्ट फाहा नहर को कवर करने का महत्वपूर्ण कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत होकर प्रारंभ किया गयाथा। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र की व्यवस्था को सुदृढ़ करना था, किंतु निर्माण कार्य में हो रहे निरंतर विलंब के कारण वर्तमान स्थिति
अत्यंत जटिल हो गई है। बताया कि निर्माण कार्य में विलंब: वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रारंभ हुआ यह कार्य अब अपने तीसरे मानसून सत्र में प्रवेश कर रहा है। कार्यकी प्रगति आशा के अनुरूप न होने के कारण यह परियोजना अभी भी अपूर्ण है।आवागमन में जटिलता: निर्माण प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र की मुख्य एवं संपर्क सड़कें अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़कों परबिखरी निर्माण सामग्री और मलबे के कारण स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं बुजुर्गों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का
सामना करना पड़ रहा है। बताया कि आगामी मानसून की चिंता चूंकि मानसून का समय निकट है, अतः निर्माणाधीन क्षेत्र की अव्यवस्था के कारण जलभराव औरआवाजाही पूरी तरह बाधित होने की प्रबल आशंका है। पिछले दो वर्षों की समस्याओं के कारण स्थानीय जनता में भारी चिंता
व्याप्त है।विवेकदीप सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्देशित करने की कृपा करें कि वे मानसून के आगमन सेपूर्व निर्माण स्थल को सुव्यवस्थित करें और आवागमन हेतु सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराएं। साथ ही इस परियोजना को समयबद्ध सीमा केभीतर पूर्ण करने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि जनता को इस दीर्घकालिक असुविधा से राहत मिल सके।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में इस जनहित के विषय पर त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार