उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) परवेज़ ने वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर दिया जोर

हरिद्वार।(लोक निर्णय)वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तराखण्ड मोहम्मद परवेज़ आलम की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार, हरिद्वार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुष्पगुच्छ भेंटकर महालेखाकार का स्वागत किया। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। महालेखाकार ने मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बजट का उपयोग केवल स्वीकृत मद एवं लेखा शीर्षक के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं में ही किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से संबंधित प्रत्येक भुगतान पूर्ण पारदर्शिता, वित्तीय नियमों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित किया जाए।महालेखाकार ने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं वित्तीय भुगतान के लिए यदि किसी विभाग को बैंक खाता खोलने की आवश्यकता होती है तो वित्त विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ही सेविंग अकाउंट खोला जाए तथा सभी वित्तीय लेन-देन नियमानुसार किए जाएं। उन्होंने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य सरकारी वित्तीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाना, लेखा मिलान (Reconciliation) की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना तथा लेखांकन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने महालेखाकार को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों एवं सुझावों का संबंधित अधिकारियों द्वारा शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जनपद में वित्तीय प्रबंधन और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जा सके। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार ने महालेखाकार को कोषागार से संबंधित वित्तीय मामलों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई बैठक में महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तराखण्ड देहरादून की निरीक्षण टीम द्वारा कोषागार हरिद्वार का अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार नंदन कुमार,मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, निरीक्षण अधिकारी अविनाश रंजन, वरिष्ठ लेखाकार बृजेश कुमार,सहायक लेखा अधिकारी डॉ दिनेश शर्मा तथा लेखाकार नितेश चौहान सहित महालेखाकार के अधिकारी,जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार