11.80 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
सितारगंज।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशों पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।शुक्रवार को कोतवाली सितारगंज पुलिस ने ग्राम पिपलिया शक्तिफार्म क्षेत्र में चेकिंग के दौरान परचून की दुकान से एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी में आरोपित के कब्जे से 11.80 ग्राम स्मैक (हेरोइन) तथा स्मैक बिक्री के 5700 रुपए बरामद हुए। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक लाख आंकी जा रही है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।आरोपित सीमा कौर पत्नी प्रकाश सिंह उर्फ राजू सिंह निवासी ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म, कोतवाली सितारगंज, ऊधम सिंह नगर की रहने वाली है।





