अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

108 ग्राम स्मैक दो तस्कर गिरफ्तार

काशीपुर। (लोक निर्णय) ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी निरीक्षक आइटीआइ और एसओजी काशीपुर संयुक्त टीम ने खोखरा मंदिर रोड पर श्मशान घाट के पास चेकिंग कर रही थी।इस दौरान खोखरा मंदिर की ओर से काले रंग की स्कूटी पर आ रहे दो व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया तो युवक भागने लगे। टीम ने दोनों युवकों को रोककर पूछताछ की तो स्कूटी चला रहे युवक ने अपना नाम सचिन कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी खडकपुर देवीपुरा थाना आइटीआइ जिला ऊधम सिंह नगर और दूसरे ने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र गनेशी निवासी खडकुपर बाजार कॉलोनी लाइन पार थाना आइटीआइ बताया।तलाशी में सचिन के पास से 68 ग्राम स्मैक तथा सुनील से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपितों ने बताया कि यह स्मैक खडकपुर निवासी बंटी पुत्र मुरारी लाल से लेकर आए थे। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। आरोपितों की आपराधिक इतिहास खंगाली जा रही है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार