अपराध ऊधम सिंह नगर

106 कच्ची शराब तस्कर पकड़े

रुद्रपुर।कच्ची शराब के खिलाफ ऊधम सिंह नगर में चले अभियान के पांच दिन में 115 मामले में पंजीकृत हुए और 106 आरोपित पकड़े गए।
2,822 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। अवैध रूप से संचालित 61 शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया तथा शराब बनाने में प्रयुक्त 1,47,645 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त अवैध शराब की ढुलाई में प्रयुक्त कई वाहनों को भी पुलिस द्वारा सीज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार