103 ग्राम स्मैक संग दो तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर, श्री अजय गणपति के नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एएनटीएफ ने कोतवाली रुद्रपुर पुलिस के साथ मिलकर गुरुवार को अमरजीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह तथा सुखदेव सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम खुशालपुर, चौकी सकेनिया थाना गदरपुर को रुद्रपुर काशीपुर हाईवे के किनारे सर्विस लेन पर बालाजी अपार्टमेंट को जाने वाले कट के पास अर्टिगा कार संख्या UK06BN7474 में 103.23 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले काफी समय से अवैध स्मैक की तस्करी में लिप्त थे। विरुद्ध गदरपुर थाने में पूर्व से भी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत तथा अन्य आरोप पंजीकृत हैं।आरोपित अमरजीत सिंह के विरुद्ध कई मुकदमे पंजीकृत हैं।इसके अतिरिक्त एक आरोप थाना कालाढूंगी क्षेत्र अंतर्गत तमंचे की फैक्ट्री का भी है।सुखदेव सिंह के विरुद्ध कई मुकदमे पंजीकृत हैं।पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की बाजार की कीमत करीब 35 लाख रूपये आंकी गई है।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।





