10 दिन में प्लांट में दूसरी बार चोरी,पुलिस बेबस
रुद्रपुर।( लोक निर्णय) कौशल्या कालोनी रुद्रपुर निवासी निर्भय तिवारी पुत्र रविशंकर तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनका श्रीजी इंजीनिरिंग के नाम से ऑटो पार्ट्स नाम से प्लांट
ग्राम इन्द्रपुर तहसील व थाना किच्छा में है। 14 मार्च को प्रातः
अपने प्लांट पर पहुंचा तो देखा कि प्रार्थी के प्लांट पर लेगे जनरेटर सेट को खोलकरप्लांट के पीछे ले जाकर उसमें से कॉपर व पीतल की लगी बायर व सामान चोर चोरी कर ले गए।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।पीड़ित ने बताया कि कंपनी से चोरी के आरोप में एक कर्मचारी को निकाल दिया था।उसके बाद चोरी हुई है।उसी पर चोरी का अंदेशा है। पीड़ित ने बताया कि 23 मार्च को प्रातः अपने प्लांट के अन्दर गया तो खोला तो देखा कि प्लांट की
सपोर्ट बेल्डिंग मशीन को खोलकर उसके अन्दर से कॉपर और पीतल को निकालकरतथा प्लांट में अन्य जगह लगे कॉपर के तार खोलकर व कैमरों के बॉक्स गायब थे।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।निर्भय ने मामले का खुलासा कर कार्रवाई की मांग की।





