10 तमंचों संग 10 लोग गिरफ्तार, 13 कारतूस बरामद
नानकमत्ता ।(लोक निर्णय) ऊधम सिंह नगर में आपरेशन सफाया के अंतर्गत नानकमत्ता क्षेत्रान्तर्गत पुलिस ने अभियान चलाया।इस दौरान अवैध शस्त्र / कच्ची शराब / वारण्टी की गिरफ्तारी की।दस आरोपितों को 10 अवैध तमंचों संग गिरफ्तार किया गया। चार आरोपितों की गिरफ्तारी आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत की गई है।जिसमें 350 लीटर से अधिक अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।चेकिंग के दौरान के दौरान कच्ची शराब की चार भट्ठियां नष्ट कर करीब 10000 लीटर लहन को नष्ट किया गया है।इसके अलावा दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है।14 संदिग्ध व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 172 BNSS में संरक्षण लिया गया। जिन पर आवश्यक बाद पूछताछ कार्यवाही की जा रही है।एसएसपी अजय गणपति नए बताया कि जनपद के अलग-अलग थाना/ कोतवाली क्षेत्रों में इस तरह के ऑपरेशन चलाए जाएंगे और तमंचा, साइबर क्राइम, कच्ची शराब तथा ड्रग्स में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





