उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

होली पर शांति बनाए रखने को एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान

रुद्रपुर।होली पर्व पर किसी प्रकार का खलल न पड़े,इसके लिए ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने आज सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। जिससे लोग शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाए।एसएसपी ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों पर रखी सीधी नजर। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की शुभकामनाओं के साथ साथ पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए।एसएसपी के नेतृत्व में जनपद के मुख्य चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा मिश्रित आबादी क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मोबाइल पेट्रोलिंग टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। एसएसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग, उत्पात, नशे में वाहन संचालन या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।जनपदभर में बैरिकेडिंग कर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। स्टंट ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर है। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच भी की जा रही है।जिले की सोशल मीडिया सेल को सक्रिय है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट से आपसी सौहार्द प्रभावित न हो। ऐसे मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी नागरिक प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार