हीट वेब से स्कूल खुलेंगे आधे दिन
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) तराई में अत्यधिक गर्मी पड़ने से लोग बेहाल हैं।लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।घर से बाहर वहीं लोग निकल रहे हैं,जिनके बहुत जरूरी काम है।घर से निकलने से पहले गमछा या रुमाल से मुंह धक लेते हैं।गर्मी में तो बच्चों का और बुरा हाल है।मौसम विभाग ने हीट वेब होने का अनुमान लगाया है।इससे जिला प्रशासन ऊधम सिंह नगर ने एक सप्ताह तक आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 12 वीं तक के स्कूल सुबह सात से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक खोलने का आदेश दिया है।साथ ही इसका पालन कराने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किया है।





