उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

हरिद्वार में 17 समस्याओं में 10 का निस्तारण

हरिद्वार।  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 17 शिकायतों में मौके पर 10 समस्याओं का निराकरण किया। शेष समस्याओं को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।डीएम मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है, उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें। कोई भी शिकायतकर्ता व्यक्ति अपनी शिकायत को दुबारा जन सुनवाई में लेकर न पहुंचे,यदि कोई व्यक्ति अपनी शिकायत को लेकर दुबारा जन सुनवाई में आता है तथा शिकायत संबंधित अधिकारी द्वारा निस्तारित की जा सकती थी एवं समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया तो ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोई भी आमजन मानस अपनी समस्या को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम में न आए एवं जो समस्या दोबारा जनसुनवाई में प्रस्तुत हुई है उसके लिए संबंधित अधिकारियों को दो दिन के भीतर समस्या का निराकरण करना सुनाश्चित करें।समस्या का निराकरण न होने की दशा में संबंधित अधिकरी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में कई जायेगी।उन्होंने सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है। उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 534 शिकायतें तथा एल 2 पर 105 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार