हरिद्वार में शिविर में क्या बोल गए राज्य मंत्री
हरिद्वार। देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, राज्य मंत्री स्तर के नेतृत्व में आज “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर विधानसभा व ब्लॉक भगवानपुर के तीन गांवों में लगाया गया।शिविर में ग्राम खड़क में 78, रोहालकी दयालपुर में 66 और प्रेमराजपुर 58 शिकायतें दर्ज हुईं।लोगों ने पानी की पाइप लाइन, सफाई, नाली व सरकारी भूमि आदि समस्याएं उठीं।देशराज कर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार होगा
__





