उत्तराखंड

हरिद्वार में रिफिलिंग करते 10 घरेलू सिलिंडर जब्त

हरिद्वार।( लोक निर्णय)जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली/ रिफिलिंग न हो। इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को निरंतर छापामारी करने के निर्देश दिए गए है।जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि आज रावली महदूद क्षेत्र में घरेलू गैस की रिफिलिंग करते हुए 10 सिलेंडर जब्त किए गए। जिसमें आरोपित की गिरफ्तारी आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत की गई तथा एक वाहन जब्त कर थाने के सुपुर्द किया गया। अवैध घरेलू सिलेंडर घटतौली एवं अवैध भंडारण के संबंध में छापेमारी की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।इस मौके कर पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल,अरुण सैनी सहित थाना सिडकुल की पुलिस मौजूद रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर