हरिद्वार में दर्ज 67 शिकायतें, 51का नहीं हुआ समाधान
हरिद्वार।राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने मंगलवार को विधानसभा झबरेड़ा विकास खंड नारसेन के गांव खालसा बस्ती, नजरपुरा, सैदपुरा में आयोजित बहुउददेशीय शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। कर्णवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब जनता की जो भी समस्या है,उसका निराकरण उन्हीं के बीच पहुंचकर समाधान किया जाएं। इसी उद्वेश्य को सरकार चली गरीब के द्वार कार्यक्रम के अनुसार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश एवं प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। सभी वर्गों के लिए कहीं महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में जो भी समस्या दर्ज कराई गई है। उन्होंने सम्बन्धित विभागों से निराकरण कराया जाएं।उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिलास्तरीय समस्याओं का निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय को प्रेषित किया जाएं। शासन स्तर की समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन को प्रेषित किया जाएं। खालसा में 17,नजरपुरा में 25 एवं सैदपुरा में 25 शिकायतें दर्ज कराई गईं।यानी कुल 67 समस्याओं में 16 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 51 समस्याओं को निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया गया।




