हरिद्वार डीएम ने निर्माणाधीन सीवर लाइन पर दिखाई सख्ती
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को दूधाधारी चौक भूपतवाला में बिछाई जा रही सीवर लाइन निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीवर लाइन निर्माण कार्य स्थायित्व को ध्यान में रखकर किया जाए।जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की क्षति, रिसाव या पुनः खुदाई की स्थिति न उत्पन्न हो।अपर रोड एवं हरकी पौड़ी क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने से पहले व्यापार मंडल, गंगा सभा, पुलिस प्रशासन के साथ बैठक करते हुए सभी को कार्य योजना की पूर्ण जानकारी देने के बाद ही कार्य शुरू किया जाएं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सॉलिड मास्टर प्लान तैयार किया जाए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल आदि मौजूद थे।





