अपराध ऊधम सिंह नगर

हमले में घायल पार्षद सौरभ एसएसपी ने जाना हालचाल

रुद्रपुर। आवास विकास चौकी क्षेत्र में रविवार शाम पार्षद सौरभ राज बेहड़ पर युवकों ने हमला कर घायल कर दिया था।सौरभ को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां इलाज चल रहा है।सूचना पर उसी दिन देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा अस्पताल पहुंचकर पार्षद सौरभ का हालचाल जाना। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि पार्षद सौरभ स्कूटी से अपने घर जा रहे थे, तभी उनके घर के पास गली में एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति पहुंच गए। इनमें एक व्यक्ति बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो व्यक्तियों ने बाइक से उतरकर पार्षद सौरभ को स्कूटी से गिरा दिया और मारपीट कर मौके से फरार हो गए।यह पूरी घटना छह सेकेंड की है, जो सीसीटीवी में भी दिखाई दे रही हैं घटना की पुष्टि पार्षद सौरभ बेहड द्वारा की गई है। इस संबंध में एसएसपी ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ से भी बातचीत की गई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को घटना में शामिल सभी आरोपितों की शीघ्र पहचान, गिरफ्तारी एवं कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए। पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य इनपुट के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार