हत्या में तीन और आरोपित गिरफ्तार
रुद्रपुर।पुलिस ने खटीमा में हुए हत्याकांड में फरार तीन अन्य आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया।पिछले वर्ष 12 दिसंबर की मध्य रात कोतवाली खटीमा क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज बस स्टेशन के सामने मारपीट की घटना में चोटिल व्यक्ति तुषार शर्मा की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। अन्य दो व्यक्ति सलमान व अभय उर्फ बाबू गंभीर रुप से घायल हो गए थे।इस मामले में मृतक तुषार के पिता मनोज शर्मा पुत्र देवी दयाल शर्मा निवासी आश्रम पद्धति विद्यालय के पीछे वाली गली खटीमा की तहरीर पर 13 दिसंबर को पुलिस ने विभिन्न धाराओं में हाशिम, गुफरान, समीर, पप्पू चाय वाला, शहबाज व पप्पू च चाय वाले का मझला बेटा के विरुद्ध पंजीकृत किया।पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कमरों की फुटेज खंगाली तो मजरुफ सलमान के बयानों से शहबाज का नाम गलत पाया गया व घटना में समीर उर्फ मैरी का नाम प्रकाश में आया। 13 दिसंबर की देर रात में कस्बा झनकट में ईंट भट्टे के पास आरोपित हाशिम को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार कर लिया था। 15 दिसंबर को आरोपित गुफरान, समीर उर्फ मैरी व मौसद्दीक उर्फ पप्पू चायवाला को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने गुरुवार को फरार अन्य तीन आरोपितों मोहम्मद सुभान (पप्पू चायवाला का मझला बेटा) पुत्र मोहम्मद सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाला निवासी वार्ड 10 गोटिया थाना खटीमा,हैदर अली पुत्र मोहम्मद सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाला निवासी वार्ड 10 गोटिया, और मोहम्मद रिजवान उर्फ मार्सल पुत्र मो अकरम निवासी वार्ड 10 गोटिया थाना खटीमा को नए रोडबेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया।





