स्मैक संग दो गिरफ्तार
नानकमत्ता।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार की शाम कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सिद्धा नवादिया हाईवे के पास से एक बाइक सवार 02 व्यक्तियों (01 पुरुष व 01 महिला) को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 14 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में स्मैक के स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिस पर अग्रिम विवेचना की जा रही है। आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में FIR संख्या 27/2026, धारा 8/21/60 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपित निसोनू सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पुरनगढ़, नौगजा, कोतवाली नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर के है।
सुनीता कौर पत्नी सुखविंदर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पुरनगढ़, नौगजा, कोतवाली नानकमत्ता की है।





