अपराध ऊधम सिंह नगर

स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा नशे और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में, पुलभट्टा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के कुशल पर्यवेक्षण में टीम ने एक अभियुक्त को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश और गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त के ​शिव कुमार पुत्र रामजीवन, पुरानी मंडी, रेलवे स्टेशन के पास, थाना किच्छा, ऊधमसिंह नगर के पास से एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखी 15.33 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई। आरोपित पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार