स्पा सेंटरों में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 युवक गिरफ्तार, 19 महिलाओं का रेस्क्यू
रुद्रपुर।(लोक निर्णय)एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सेंटरों में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।10 युवक गिरफ्तार, 19 महिलाओं का रेस्क्यू किया गया । देह व्यापार (निवारण) अधिनियम व बीएनएस की विभिन्न धाराओं में 05 अभियोग पंजीकृत किया गया।अवैध संचालन व सत्यापन में लापरवाही पर 02 स्पा सेंटरों पर 20,000 का चालान किया गया।एसएसपी अजय गणपति ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि रविवार को रुद्रपुर, पंतनगर, ट्रांजिट कैंप पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीमों का गठन कर एक साथ विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।पूर्व में प्राप्त गोपनीय सूचनाओं, स्थानीय शिकायतों व खुफिया इनपुट के आधार पर चिन्हित स्पा सेंटरों पर जब टीमों द्वारा दबिश दी गई तो कई स्थानों पर स्पा की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित होना पाया गया।पुलिस टीमों ने मौके से ग्राहकों व संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर कुल 10 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।इन सभी के विरुद्ध धारा 143 बीएनएस तथा 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। कुल पांच मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी के दौरान विभिन्न स्पा सेंटरों से कुल 19 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें तत्काल सुरक्षित संरक्षण में लेकर मेडिकल परीक्षण, काउंसलिंग तथा पुनर्वास हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। आरोपित गौरव साहू पुत्र दिनेश कुमार निवासी हंस बिहार भूरारानी रुद्रपुर गिरफ्तार,मोहम्मद शकील पुत्र मौ0 हनीफ निवासी इन्द्रा कॉलोनी, करनाल हरियाणा वांछित है।सूरज राठौर पुत्र प्रेमशंकर निवासी ग्राम शेरगढ़ बरेली,अरशद पुत्र बाबू खान निवासी दक्षिण दिल्ली,रोहित छाबड़ा पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड 34 इन्द्रा कॉलोनी रुद्रपुर गिरफ्तार किया है।जबकि गुरमीत उर्फ गोपी (स्पा सेंटर संचालक) वांछित है। मेट्रोपोलिस मॉल में संचालित स्पा सेंटरों पर विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान निम्न स्पा सेंटर अवैध रूप से संचालित पाए गए। जिनमें दी थाई यूनिसेक्स स्पा, डायमंड स्पा, दी ग्रीन वैली शामिल हैं।इन स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि होने पर संचालकों/मालिकों के विरुद्ध धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली पंतनगर में 03 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए।इन स्थानों से लगभग 10 महिलाओं को मुक्त कर सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है आवास विकास रुद्रपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित “थाई स्पा” एवं “एंजेल स्पा” की चेकिंग की गई। जांच के दौरान कर्मचारियों का सत्यापन अधूरा एवं रिकॉर्ड संधारण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इस पर संबंधित स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 10,000-10,000 (कुल 20,000) का चालान किया गया।





