स्नो व्यू की ली जानकारी
देहरादून।मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कराए जा रहे हार्मिटेज, यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, नैनीताल में 9 से 13 फरवरी तक 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, वैशाली एवं बेगूसराय से 7-7 युवा एवं दो ग्रुप लीडर, मुजफ्फरपुर के चंदन एवं वैशाली से श्वेता समेत कुल 37 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। सभी प्रतिभागियों को कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण कराया गया।एरीज से पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के सदस्य कमल सिंह एवं मोहित सिंह पवार द्वारा एरीज के बारे में विस्तार से बताया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र यादव द्वारा 1.04 मीटर संपूर्णानंद टेलीस्कोप के बारे में बताया। मेरा युवा भारत नैनीताल की उप निदेशक डॉल्वी तेवतिया द्वारा सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में पुष्कर दानू, अजय कोहली मौजूद रहे। बुधवार और 11 फरवरी को सभी प्रतिभागियों को नैना पीक की ट्रैकिंग एवं स्नो व्यू का भ्रमण कराया जाएगा। जिसमें केएमवीएन द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए स्नोव्यू तक रोपवे की सुविधा निःशुल्क कराई गई है।





