स्टार गायक पवनदीप के गीतों पर झूमे दर्शक
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेले में उत्तराखंड के बॉलीवुड स्टार गायक पवनदीप राजन ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर दर्शकों को सराबोर कर दिया। इसके अलावा कलाकारों ने इजिप्ट का तनूरा डांस का बेहतरीन प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। पवनदीप राजन ने” जो तुम न हो; गाने से संध्या की शुरूआत की तथा उत्तराखंडी व बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके शानदार मंच प्रदर्शन ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय माहौल में बदल दिया, जहां उपस्थित लोग संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए।इस अवसर विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा,दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, दीपेन्द्र कोश्यारी,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, गौरव पांडे , डॉ अमृता शर्मा,मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत,जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ आलोक शुक्ला आदि मौजूद थे।




