ऊधम सिंह नगर राजनीति

स्क्वायर कॉलोनी में दो सीसी मार्गों का लोकार्पण

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)लगातार विधानसभा का भ्रमण कर विकास कार्यों को जनता को समर्पित कर रहें रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. 16 क्षेत्र के विम स्क्वायर कॉलोनी में विधायक निधि से स्वीकृत 5-5 लाख के दो सीसी मार्गो का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। अरोरा ने कहा कि विम स्क्वायर क्षेत्र जहां बहुत ही बुद्धिजीवी वर्ग के लोग रहते हैं।इस कालोनी से मेरा बहुत पुराना नाता है, 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान भी यहां से भरपूर स्नेह आशीर्वाद मिला था और यह स्नेह आशीर्वाद ही हमें विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में धरातल पर उतरने के लिए प्रेरणा देती है।
वहीं इन मार्गों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित कर दिया गया। क्षेत्र की जनता की हर मांग को पूरा करने के लिए वह लगातार प्रयासरत है।वही विम स्क्वायर कॉलोनी वासियों द्वारा कालोनी के मुख्य गेट के निर्माण कार्य कराए जाने की मांग विधायक से की गई है जिसको आने वाले समय में शिव अरोरा द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने का भरोसा दिया है।।इस दौरान पार्षद प्रमोद शर्मा, सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा, महेश अग्रवाल, मोर सिंह यादव बिट्टू चौहान, जीतेन्द्र संधू महेंदी शर्मा, अरविन्द गंगवार, वीरेंद्र सुखीजा, नीरज तिवारी, कमलेश शर्मा, राजीव चौहान, धर्मेंद्र शर्मा, रावेश गंगवार, दीपक सक्सेना, भूपेंद्र चौहान, अरविन्द, कृष्ण कुमार, अनिल द्विवेदी, प्रदीप दास, बालेश शर्मा, रोहित शर्मा, अजय गाबा, प्रशांत सक्सैना, एससी तिवारी, सुनील सचान, सुधांशु भारद्वाज, विवेक शर्मा आदि लोग मौजूद रहें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार