उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

सीडीओ ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की

हरिद्वार। (लोक निर्णय) मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने रविवार को विकास भवन सभागार में 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विजन 2047 की समीक्षा की। सर्वप्रथम 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत माह अगस्त 2026 की मासिक प्रगति रिपोर्ट में जिन मदों में बी, सी, डी श्रेणी प्राप्त की गई, उन मदों की विभाग बार समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी, द्वारा मुख्यतः जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनआरएलएम, पीएमजीएस वाई तथा जल जीवन मिशन से संबंधित विभागों को आगामी माह में प्रगति/श्रेणी सुधारने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विजन 2047 के संबंध में कार्य योजना तैयार करने हेतु बैठक में बिंदुवार चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि माह अक्टूबर 2026 के द्वितीय या तृतीय सप्ताह में एक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाना है, जिसमें 2047 तक विकसित भारत विकसित उत्तराखंड बनाने हेतु जनपद स्तरीय कार्य योजना तैयार करने के लिए विस्तृत गहन चर्चा परिचर्चा की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा प्रत्येक विभाग को SWOT के आधार पर बिंदुवार कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए , साथ ही संबंधित विभागों को लघुकालिक मध्यकालिक व दीर्घकालिक कार्य योजना तैयार करने हेतु भी निर्देशित किया गया। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी , महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अपर सांख्यिकी अधिकारी,उपवन संरक्षक, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम व जल संस्थान, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की, मुख्य कृषि अधिकारी, परियोजना अधिकारी उरेडा व स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा अधिकारी आदि जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार