उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार

कौशल से रोजगार तक… बालको की पहल से रूबरू हुए देहरादून का मीडिया दल

कोरबानगर । (लोक निर्णय) सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत पीआइबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल के नेतृत्व में 13 सदस्यीय पत्रकारों का दल 16 सितंबर को बालको का भ्रमण कर बालको की विकास यात्रा और सामुदायिक सरोकारों से जुड़ी विभिन्न पहलों को करीब से जाना। मीडिया के प्रतिनिधि दल ने वेदांता स्किल स्कूल का अवलोकन कर युवाओं के कौशल प्रशिक्षण से लेकर रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया को समझा। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से संवाद कर उनके अनुभव भी जाने। अधिकारियों ने बताया कि स्किल स्कूल के तीन केंद्रों में सात एनएसडीसी प्रमाणित ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है और पिछले 15 वर्षों में 14 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।बालको की विकास गतिविधियों, कौशल प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास से जुड़ी पहलों की जानकारी ली।अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 75 से अधिक प्लेसमेंट संस्थाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया गया है।पत्रकारों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से संवाद कर उनके अनुभव जाने तथा कौशल विकास से मिलने वाले अवसरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यावहारिक व्यवस्था और युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने की प्रक्रिया को भी समझा। प्रशासन प्रमुख धनंजय मिश्रा ने कहा कि बालको अपने विकास के महत्वपूर्ण पड़ाव पर है और 10 लाख टन प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता की दिशा में अग्रसर है। बालको क्षेत्र की आधारभूत संरचना, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहा है। सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण, इलेक्ट्रिक वाहन, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, पौधारोपण, सामुदायिक भवन, जुबली पार्क नवीनीकरण, सोलर लाइट तथा विद्यालय विकास जैसे कार्यों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में मोबाइल हेल्थ वैन और 125 बिस्तरों वाला बालको अस्पताल सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
धनंजय मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों के लिए आवासीय एवं खेल सुविधाओं के साथ वरदान और जीईटी हॉस्टल विकसित किए गए हैं। वहीं वेदांता स्किल स्कूल, उन्नति परियोजना, खेल अकादमी और डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम के माध्यम से युवाओं और समुदाय के विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों ने इन पहलों के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार