अध्यात्म उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

सीएम ने डीएम की तारीफ, 17014.89 लाख की परियोजनाओं की सौगात

चम्पावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत स्थित पावन माता रणकोची मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की तथा मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर क्षेत्रीय जनता से सीधे संवाद किया।मुख्यमंत्री धामी ग्राम रियासी,बमनगाँव, तोक- खेत (चम्पावत) में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा माता रणकोची मंदिर परिसर में आयोजित कलश यात्रा में भाग लेकर पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।धामी ने मुख्यमंत्री “संस्कृति संवर्धन पहल” के अंतर्गत जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक मंदिरों के पुजारियों को “कला, परंपरा और पहचान” किट वितरित की, जिसमें वाद्य यंत्र, धार्मिक पुस्तकें, पूजा सामग्री एवं अन्य सांस्कृतिक सामग्री शामिल थीं। इस पहल का उद्देश्य नशा मुक्त भारत एवं नशा मुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करना है। मुख्यमंत्री ने माता रणकोची मंदिर परिसर से जनपद चम्पावत में कुल 17014.89 लाख की लागत की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 3395.05 लाख की लागत से 9 योजनाओं का लोकार्पण किया गया।इसी क्रम में13619.84 लाख की लागत से 11 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सहायता सामग्री वितरित की गई। समान नागरिक संहिता के अंतर्गत प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वालों में श्रीमती कुंती देवी व बसंती देवी (ग्राम तरकुली), लक्ष्मी देवी व श्रीमती बबीता देवी (ग्राम रियासी बमनगाँव) शामिल रहीं। स्वयं सहायता समूह की उत्कृष्ट कार्य करने वाली हेमा देवी, रजनी देवी एवं बसंती देवी को सम्मानित किया गया। सीएम धामी ने सात घोषणाएं की।इनमें सीम, खेत, चूका एवं सौराई क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाएंगे।
तल्लादेश क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पूर्णागिरि मेला 2026 के सुचारु संचालन हेतु 2.5 करोड़ की धनराशि दी जाएगी। विधानसभा चम्पावत के मंचकारी मोटर मार्ग तथा रमैला–गागरी–दमतोला मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा। जिला चिकित्सालय चम्पावत की निर्माणाधीन क्रिटिकल यूनिट में लिफ्ट सहित अन्य मरीज सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। ग्राम सभा नीड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएनएम उपकेंद्र) की स्थापना की जाएगी। चम्पावत में इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु 15 नाली भूमि उपलब्ध कराई जाएगीमुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत आस्था, संस्कृति और इतिहास से समृद्ध भूमि है, जहाँ आस्था केवल पूजा का माध्यम नहीं बल्कि जीवन को दिशा देने वाली चेतना है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की वास्तविक शक्ति उसकी संस्कृति में निहित होती है। माता रणकोची मंदिर का विकास केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सशक्त प्रयास है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व मे जनपद चम्पावत की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का मूल मंत्र “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” है। जनपद चम्पावत में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में जनसमस्याओं का समाधान हुआ है और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिला है।धामी ने कहा कि आस्था, संस्कृति, संवाद और विकास के समन्वित प्रयास से जनपद चम्पावत आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड का एक आदर्श, सशक्त और आत्मनिर्भर जनपद बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से संस्कृति संरक्षण, विकास और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द सामन्त, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन वर्मा, नगर पंचायत बनबसा अध्यक्ष रेखा देवी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख चम्पावत अंचला बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष चम्पावत प्रेमा पाण्डेय, प्रदेश मंत्री भाजपा निर्मल माहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव, सूरज प्रहरी, शंकर पांडे आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार